बेंगलुरु में गोलारहट्टी के पास मंगलवार को ढाई साल का एक बच्चा पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए बैंगलोर वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिर कर मर गया। पुलिस के अनुसार गड्ढे में पानी भरा हुआ था जिस वजह से बच्चा डूब गया।
विज्ञापन
बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि श्रमिकों ने साइट के पास किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी या सुरक्षा के उपाय उपलब्ध नहीं कराए थे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत के आधार पर बीडब्ल्यूएसएसबी के इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।