फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के करीमगंज में साढ़े चार करोड़ की हेराइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 06:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

Assam: असम के करीमंगज जिले में रविवार को करीब 4.5 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के करीमंगज जिले में रविवार को करीब 4.5 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि एक सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि मिजोरम से आ रहे एक वाहन को चेवाली बील इलाके में रोका गया। 

दास ने कहा, वाहन की सघन तलाशी के दौरान 548.82 ग्राम (48 साबुन की डिब्बियों में) हेरोइन छिपाकर रखी हुई मिली। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह वाहन मिजोरम में पंजीकृत था और आइजोल से आ रहा था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। 
विज्ञापन

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई नशीली दवाओं की कुल कीमत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)के मानकों के अनुसार 4.5 करोड़ रुपये है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें