फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: साबुन के बक्सों में छुपाकर ले जाई जा रही 15 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, अभियान के तहत 152 साबुन के बक्सों में 1.995 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
विज्ञापन
हेरोइन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कार्बी आंगलोंग जिले से सोमवार को नशीले पदार्थों की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 15 करोड़ रुपये की हेरोइन भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि असम पुलिस और सीआरपीएफ के साझा अभियान में यह सफलता मिली है। 

विज्ञापन


कार्बी आंगलोंग जिले की पुलिस उपाधीक्षक नाहिद करिश्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत असम-नगालैंड सीमा पर वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक वाहन से साबुन के 152 बक्सों में छुपाकर रखी गई लगभग दो किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी मणिपुर और नगालैंड के निवासी हैं। इसको लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, अभियान के तहत 152 साबुन के बक्सों में 1.995 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

जादू टोना में महिला की हत्या 
असम के कोकराझार जिले में जादू टोना करने के संदेह में एक 45 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया, गोसाईगांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में हुई घटना में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, महिला शनिवार को गांव से लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पति की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। महिला के शरीर पर चाकू के निशान पाए गए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें