फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक की बेहतरीन तैयारी के लिए हिमा दास को मिलेगा सरकारी फंड

Sun, 15 Jul 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भारतीय एथलीट हिमा दास को राज्य का ब्रांड एंबेसडर (खेल) बनाने का एलान किया है। 18 साल की दास ने बृहस्पतिवार को फिनलैंड में महिलाओं की 400 मीटर फाइनल रेस में गोल्ड मेडल जीतकर आईएएएफ के किसी टूर्नामेंट में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनने का इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन


उधर, केंद्र सरकार ने भी हिमा को टोक्यो ओलंपिक-2020 की बेहतरीन तैयारी के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) की सूची में शामिल कर लिया है। स्पोर्ट्स इंडिया की महानिदेशक नीलम कपूर ने बताया कि अब उसे हर महीने 50 हजार रुपये का खर्च मिलेगा। पहले उसे एशियन गेम्स-2018 तक ही मदद मिलनी थी।

इसे पहले असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल ने हिमा के लौटने पर राज्य स्तरीय समारोह में उनका सम्मान करने का भी एलान किया। असम के नागांव जिले के एक गांव की रहने वाली हिमा के पिता किसान हैं और वह पहले फुटबॉल खेलती थीं। कोच निपुण दास ने उनकी प्रतिभा को देखा और अपने खर्च पर गुवाहाटी में उन्हें ट्रेनिंग देकर विश्व स्तर की एथलीट बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें