फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम वैभव: रतन टाटा को राज्य का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देगी हिमंत बिस्व सरमा सरकार, कल होगा समारोह

Sun, 23 Jan 2022 08:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम सरकार हर साल असम दिवस के मौके पर समाज के प्रति उल्लेखनीय कार्य करने वाले अलग-अलग वर्गों को तीन तरह के पुरस्कारों से सम्मानित करती है। इनमें असम वैभव के साथ असम गौरव और असम सौरभ सम्मान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रतन टाटा - फोटो : Instagram/Ratan Tata
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने इस साल दिए जाने वाले नागरिक सम्मान पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। राज्य के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'असम वैभव' के लिए उद्योगपति और दानकर्ता रतन टाटा के नाम का एलान किया गया है। इसके अलावा 13 हस्तियों को असम गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान कल (सोमवार को) असम के राज्यपाल जगदीश मुखी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


असम सरकार हर साल असम दिवस के मौके पर समाज के प्रति उल्लेखनीय कार्य करने वाले अलग-अलग वर्गों को तीन तरह के पुरस्कारों से सम्मानित करती है। इनमें असम वैभव के साथ असम गौरव और असम सौरभ सम्मान भी शामिल हैं। इस साल पांच लोगों को असम सौरभ सम्मान देने का सरकार ने निर्णय लिया है। जिन लोगों को असम सौरभ सम्मान दिया जाएगा, उनमें ओलिंपिक में पदक जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहाईं शामिल हैं।

असम गौरव सम्मान जिन 13 लोगों को दिया जाएगा, उनमें मुनिंद्र नाथ नगाते, मनोज कुमार बसुमतारी, हेमप्रभा चुटिया, धरनीधर बोरो, डॉ बसंत हजारिका, खोरसिंग तेरांग, श्रीमती नमिता कलिता, कौशिक बरुआ, बॉबी हजारिका, आकाश ज्योति गोगोई, बोरनिता मोमिन, कल्पना बोरो और डॉ आसिफ इकबाल शामिल हैं। यह सम्मान पाने वाली पांच महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें