फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेन हजारिका का घर खरीदने को हरी झंडी, असम सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 30 Oct 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
भूपेन हजारिका
विज्ञापन

असम मंत्रिमंडल ने राज्य के दिग्गज संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित घर को खरीदने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। वित्त, स्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यहां बताया कि उस घर को खरीदने पर 1.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घर की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 1952 में पहली बार कोलकाता पहुंचने के बाद हजारिका दक्षिण कोलकाता के उस मकान में रहे थे। 1990 के दशक में मुंबई शिफ्ट होने के बाद हजारिका ने सुशील कुमार डांगी नामक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को उक्त मकान बेच दिया था। हजारिका ने पहले उस मकान को किराए पर लिया था। 

हालांकि लगभग तीन दशक बाद उन्होंने वर्ष 1981 में इसे खरीद लिया। लता मंगेशकर, हेमंत कुमार, किशोर कुमार एवं मन्ना डे जैसे कलाकारों का वहां आना जाना लगा रहता था। हजारिका ने अपना मशहूर गीत ‘गंगा तुम बहती हो क्यों...’ भी वहीं लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें