फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam DA Hike: असम के कर्मचारियों को सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता में की बढ़ोत्तरी

Sun, 23 Oct 2022 10:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम सरकार ने यह निर्णय सितंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद लिया। 
 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सरकारी कर्मचारियों को रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने दिवाली गिफ्ट दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरकर ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को चार प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2022 से लागू करने की घोषणा की गई है। यानी पिछले तीन माह का एरियर भी दिया जाएगा। अब महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। 
विज्ञापन


असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को महंगाई भत्ता इस महीने के वेतन के साथ दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह उत्सव के उत्साह को बढ़ाएगा। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। असम सरकार ने यह निर्णय सितंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते बढ़ाने के बाद लिया। 

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी 
कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी है। मार्च 2022 में सरकार ने डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया था। यह एक जनवरी 2022 दिया गया। इस महीने की शुरुआत में हरियाणा सरकार ने भी महंगाई भत्ते को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिवाली का गिफ्ट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें