फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री बोले-कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने की जरूरत

Sun, 23 Oct 2022 09:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान नेताओं की जरूरत है। केंद्र सरकार की कई योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंचती हैं। 
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान नेताओं की जरूरत है। केंद्र सरकार की कई योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंचती हैं। 
विज्ञापन


किसानों को लाभ पहुंचाने का काम करेगी यह कंपनी 
यही वजह है कि अधिक किसान नेताओं की जरूरत है जो योजनाओं को किसानों तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक कंपनी किसानों और बाजार के बीच एक सेतु का काम करेगी। किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का गठन नेशनल एसोसिएशन फॉर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के तहत किया गया है। सावंत ने कहा कि किसान उत्पादक कंपनी किसानों को लाभ पहुंचाने का काम करेगी।
 
नाबार्ड ने इन कंपनियों को शुरु करने की पहल की है
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए और उनकी उपज का सही मूल्य भी मिलना चाहिए। जब तक उनकी अपनी कंपनी नहीं होगी, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) और राज्य के कृषि विभाग ने इन कंपनियों को शुरू करने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें