फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Elections 2026: असम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 14 उम्मीदवारों के नाम का एलान

Sun, 15 Mar 2026 11:33 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और तारीख भी आज शाम तक सामने आने की संभावना है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सूची में 14 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरुपा देकराजा और ईस्ट गोलपारा से जिन्ना अमीर हुसैन पर दाव खेला है। 

विज्ञापन
असम विधानसभा चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसकी तारीख संभवत: आज यानी रविवार शाम तक सामने भी आ जाएगी। इससे पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारी कर दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरुपा देकराजा और  ईस्ट गोलपारा सीट से जिन्ना अमीर हुसैन पर दाव खेला है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ECI: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता

किसे मिली कहां की कमान?

विधानसभा संख्या  विधानसभा क्षेत्र  उम्मीदवार का नाम
14 ईस्ट गोलपारा जिन्ना अमीर हुसैन
23 चेंगा जाहिदुल इस्लाम खान
36 सेंट्रल गुवाहाटी अनुरुपा देकराजा
61 राहा बरुण विकास दास
70 बिस्वनाथ अनंता गोगोई
72 गोपुर जर्बम कुतुम
74 रंगनाडी तिकेंद्र थापा
75 नावोइचा अच्युत दास
96 सिबसागर तपन गोगोई
102 तिताबर पल्लव सैकिया
104 देरगांव पुलिन गोगोई
106 खुमताई अशिष हजारिका
108 बोकजान रेणुका तिमुंगपी
69 नदुआर रणजीत बोरू

विज्ञापन

चेंगा से जाहिदल इस्लमा खान को बनाया उम्मीदवा
आम आदमी पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी ने चेंगा से जाहिदुल इस्लाम खान, राहा से बरुण विकास दास, बिस्वनाथ से अनंता गोगोई, गोपुर से जर्बम कुतुम, रंगनाडी से तिकेंद्र थापा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर नावोइचा से अच्युत दास, सिबसागर से तपन गोगोई, तिताबर से पल्लव सैकिया, देरगांव से पुलिन गोगोई, खुमटाई से अशिष हज़ारिका, बोकजान से रेणुका तिमुंगपी और नडुअर से रणजीत बोरू के नाम से दाव खेला है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; पश्चिमी विक्षोभ का देश में दिखेगा असर

असम विधानसभा चुनाव, 
गौरतलब है कि 126 सीटों वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से सियासत गर्म है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी का असम दौरा भी हुआ। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। ऐसे में देखना यह है कि रविवार शाम चार बजे चुनाव आयोग की ओर से होने वाले प्रेस वार्ता में तारीखों और चुनावी कार्यक्रमों को लेकर क्या-क्या एलान होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें