फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता

Sun, 15 Mar 2026 09:35 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इस साल चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके चुनाव की तारीखों का एलान आज निर्वाचन आयोग करने वाला है। इसके लिए आयोग शाम चार बजे प्रेस वार्ता करेगा।

विज्ञापन
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान आज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए आज यानी रविवार को निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान आयोग संभवतः उन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा करेगा, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे पता चलेगा कि चुनाव कब और कैसे संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। ये चुनाव न केवल इन राज्यों के लिए बल्कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में तीन से चार तो असम में दो चरणों में मतदान की संभवाना
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- तेल में लगेगी आग?: खार्ग पर हमले के बाद पलटवार के मूड में ईरान, UAE के तीन बंदरगाहों पर हमले की कर रहा तैयारी

चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा?
बता दें कि चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील इलाके और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान कराना जरूरी माना गया है। इस तरह की तैयारी से चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकेगी। ये चुनाव राजनीतिक दलों और जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक दल अपनी रणनीति अंतिम रूप देंगे और मतदाता भी मतदान की तैयारियों में जुटेंगे।

चुनावी तारीखों का एलान और उसके राजनीतिक मायने भी समझिए
ध्यान देने वाली बात यह है कि चुनाव आयोग का यह एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता रैली के एक दिन बाद आ रहा है, जिसमें उन्होंने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कथित रूप से अवैध प्रवासियों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाए थे। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के अध्यक्ष को एसआईआर के दौरान पक्षपाती कार्रवाई का आरोप लगाते हुए महाभियोग प्रस्ताव संसद में पेश किया था।

ये भी पढ़ें:- West Asia Conflict: पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों पर हमले, अब तक 17 जहाजों को बनाया गया निशाना; जानें सबकुछ

अब समझिए एसआईआर प्रक्रिया और ताजा अपडेट
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने जून 2025 से 11 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर अभियान चलाया था, जिसमें सभी मतदाताओं को फॉर्म जमा करना पड़ा और कुछ को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़े। इस प्रक्रिया में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं। असम को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल नहीं किया गया क्योंकि वहां का राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अभी प्रकाशित नहीं हुआ है।

इसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस प्रक्रिया में मतदाता संख्या में कुल 18.98 करोड़ की कमी हुई है। इस गहन संशोधन की प्रक्रिया यूपी में अभी चल रही है और अंतिम सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी। बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसे अप्रैल से आगे चलाने की योजना है।

विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें