कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में भाजपा के साथ-साथ पीएम को भी निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे। बुधवार को असम के बरखेत्री में आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है। यदि असम के किसानों, बाढ़ की समस्या और किसी भी मुद्दे पर झूठ सुनना चाहते हैं तो टेलीविजन देखिए। वह देश से 24 घंटे झूठ बोलते हैं। यदि सच सुनना है तो मुझे सुनिए।
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही छह घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। यूपीए सरकार ने किसानों के अनुरोध पर 70 हजार करोड़ ऋण माफ कर दिया था। मुझे सभी समुदाय के लोग शांति से सुनते हैं। लेकिन भाजपा यहां एक भाई को दूसरे से लड़ाने और नफरत फैलाने में जुटी है। उन्होंने कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि अगर आप सच जानना चाहते हैं तो मेरी बात सुनिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है। अगर आप असम, किसानों या अन्य किसी मुद्दे पर उनके झूठ को सुनना चाहते हैं तो टीवी चालू करें। वह भारत से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मेरी बात सुनें।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छतीसगढ़ में सत्ता पाने के छह घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ किए थे।
गांधी ने कहा, 'विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारधारा के लोग शांति से मेरी बात सुन रहे हैं। यह असम है। लेकिन भाजपा एक भाई को दूसरे से लड़वाती है। वे चाय बागान के ठेके बाहरी लोगों को देते हैं। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो असम अपना मुख्यमंत्री चुनेगा। प्रदेश नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) या दिल्ली से शासित नहीं होगा। गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस ने चाय बागान कर्मियों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद चुनावी वादे के तौर पर पांच तरह की गारंटी दी है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'लोग चाहते हैं कि संशोधित नागरिकता कानून लागू न हो, युवाओं को रोजगार मिले, चाय के बागान में काम करने वालों का वेतन बढ़ाकर 365 रुपये किया जाए, हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए और गृहणियों को दो हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाए।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने आपकी मांगों को स्वीकार किया है और हमारा मुख्यमंत्री इन्हें पूरा करेगा।' बता दें कि असम में 39 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को होगा।