फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं ने कराई कोरोना जांच

Sat, 24 Oct 2020 09:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
कामख्या मंदिर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद 11 अक्तूबर को असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को दोबारा खोल दिया गया। मंदिर मार्च से बंद था। गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में दुर्गा अष्टमी उत्सव पर पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं ने कोरोना जांच कराई। 

विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने बताया कि कोरोना काल में होने वाली पूजा विधिवत की जा रही है। हालांकि, पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम है। उम्मीद है कि आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा। मंंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी है।
 
 

 बता दें कि मार्च से बंद कामाख्या मंदिर को 11 अक्तूबर को दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। हालांकि, इस दौरान मंदिर का गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए बंद है। वे केवल परिक्रमा कर सकेंगे और मंदिर के मुख्य दरवाजे के बाहर पूजा कर सकेंगे।श्रद्धालुओं को कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 से बचाव के लिए सेनेटाइजेशन चैंबर से भी गुजरना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें