फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sun, 01 Jan 2023 09:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को शिवसागर पुलिस थाने में एक महिला आरोपी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक स्थानीय व्यवसायी की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार रात एक महिला को पुलिस स्टेशन लाया गया था। वह कथित रूप से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा, जब वह शिवसागर पुलिस स्टेशन में हिरासत में थी, तो जांच अधिकारी (आरोपी सब-इंस्पेक्टर) आधी रात उससे पूछताछ करने गया। उसने फिर शिकायत दर्ज कराई कि अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

उन्होंने सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें