फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने जारी किया हलफनामा, पांच साल में 71 फीसदी बढ़ी संपत्ति

Wed, 10 Mar 2021 09:24 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
सर्वानंद सोनोवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की चल-अचल संपत्ति 2016 के विधानसभा चुनाव के बाद से 71 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। हालांकि, सोनोवाल ने कोई नयी अचल संपत्ति नहीं खरीदी, लेकिन बैंक में उनकी जमा राशि 2016 के 12 लाख 13 हजार 320 रुपये से तीन गुना से अधिक बढ़कर 38 हजार 2 हजार 498 रुपये हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि माजुली (सुरक्षित) सीट से 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर सौंपे गए अपने हलफनामे में सोनोवाल ने 3.17 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की घोषणा की है। यह 2016 में 1.85 करोड़ रुपये थी, जिसमें 1 करोड़ 32 लाख 26 हजार 475 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सोनोवाल की चल संपत्ति बढ़कर 2021 में 1.14 करोड़ रुपये हो गई है, जो 2016 में 70.44 लाख रुपये थी। वहीं, उन्होंने अचल संपत्ति पिछले चुनाव के हलफनामे में 1.15 करोड़ रुपये बताई थी, जो अब बढ़कर 2.02 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीएम सोनोवाल के पास नकद राशि घटकर 39 हजार 30 रुपये रह गई, जबकि 2016 में यह 94 हजार 597 रुपये थी। उन्होंने पिछले पांच साल में कोई आभूषण नहीं खरीदा। दोनों ही चुनाव में उन्होंने अपने पास 30 ग्राम सोना होने की घोषणा की। वहीं, अपने पास कोई भी वाहन नहीं होने की जानकारी दी है। 

सोनोवाल पर कुल 27 लाख 29 हजार 460 रुपये की देनदारी भी है। उनके खिलाफ कोई लंबित मामला नहीं है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता एलएलबी और बैचलर ऑफ कम्युनिकेशंस एंड जर्नलिज्म बताई है। सोनोवाल माजुली (एसटी) सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 27 मार्च को प्रथम चरण के तहत मतदान होगा। उन्होंने मंगलवार को नामांकन भरा था। बता दें कि राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों (27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल) में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें