फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम निवासी युवती की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत, सीएम हिमंता ने मेघालय सीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 07 Jun 2025 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

नम्रता अपने दोस्तों के साथ एक कार में सवार होकर शिलॉन्ग जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही ये लोग वापस लौटने लगे। बुधवार तड़के री भुई जिले में शांगबांग्ला इलाके में एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान इनकी गाड़ी सामने आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे नम्रता की मौत हो गई।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से सड़क हादसे के एक मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की अपील की है। इस हादसे में असम निवासी एक युवती की जान चली गई। मृतका के परिजनों ने घटना में साजिश की आशंका जाहिर की है और हादसे की गहन जांच की मांग की है। असम के गोलाघाट की निवासी नम्रता बोरा की बुधवार तड़के मेघालय में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका गुवाहाटी में नौकरी करती थी और अपने दोस्तों के साथ मेघालय घूमने गई थी। 
विज्ञापन


सीएम ने की निष्पक्ष जांच की अपील
सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'मैं मेघालय के सीएम श्री कोनराड संगमा से विनती करता हूं कि कृप्या 4 जून बुधवार तड़के नांगपोह पुलिस स्टेशन इलाके में हुई सड़क दुर्घटना के मामले को देखें। असम के रजिस्ट्रेशन वाले एक वाहन एएस 01 ईवी 9578 के साथ हादसा हुआ। जिसमें एक युवती नम्रता बोरा की असमय मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर शक जाहिर किया है। ऐसे में मेरी अपील है कि किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सभी तथ्यों को ठीक से जांचा परखा जाए।' मेघालय सीएम ने भी निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में अब 10 घंटे करना होगा काम; निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे पर उठ रहे सवाल
नम्रता अपने दोस्तों के साथ एक कार में सवार होकर शिलॉन्ग जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही ये लोग वापस लौटने लगे। बुधवार तड़के री भुई जिले में शांगबांग्ला इलाके में एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान इनकी गाड़ी सामने आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे नम्रता की मौत हो गई। सड़क हादसे को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि शुरुआत में हादसे में बचे लोगों ने बताया कि कार में छह लोग थे, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि कार में पांच लोग थे। कार में एआईयूडीएफ के एक विधायक का बेटा भी था। सोशल मीडिया पर हादसे की वीडियो भी साझा की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें