फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'तुष्टिकरण की राजनीति में देशहित का बलिदान', हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला

Wed, 11 Oct 2023 03:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के प्रस्ताव और पाकिस्तान-तालिबान के बयानों में समानता है। तीनों ने हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं की है। 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं करने के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। हिमंता बिस्व सरमा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान, तालिबान और कांग्रेस के बयानों में समानता है। असम सीएम ने कांग्रेस और पाकिस्तान के बयान भी साझा किए। 
विज्ञापन


कांग्रेस और पाकिस्तान के बयान में समानता
असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के प्रस्ताव और पाकिस्तान-तालिबान के बयानों में समानता है। तीनों ने हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं की है। तीनों ने ही इस्राइल पर आतंकी हमले की बात नहीं मानी है और साथ ही तीनों महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाए जाने के मुद्दे पर भी चुप हैं। सरमा ने लिखा कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए देशहित का बलिदान करना कांग्रेस के डीएनए में है। 
  बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इस दौरान प्रस्ताव पास कर मध्य पूर्व में इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी लड़ाई की निंदा की गई। साथ ही इस्राइल और फलस्तीन विवाद में कांग्रेस ने फलस्तीन का समर्थन किया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने हमास का नाम नहीं लिया और ना ही इस्राइल पर हुए हमले की आलोचना की। बता दें कि बीते शनिवार को हमास के हमले में 1200 के करीब इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है, वहीं दो हजार के करीब लोग घायल हैं। वहीं इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें