बैठक में सीएम ने असम सरकार द्वारा राज्य में एनसीसी की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और एनसीसी को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि एनसीसी की रचनात्मक गितिविधियों के कारण युवाओं में अनुशासन की भावना पैदा हो रही है और उनकी शक्तियों को सही दिशा में ले जाने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी की इस महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में एनसीसी के नए अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गगन दीप से मुलाकात के दौरान यह बात कही। इस मुलाकात में असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में मेजर जनरल गगन दीप ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में एनसीसी की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
बैठक में सीएम ने असम सरकार द्वारा राज्य में एनसीसी की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और एनसीसी को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठक में जनरल ऑफिसर के साथ लेफ्टिनेंट कमांडर देबानंद डोले, 48 असम नेवल यूनिट एनसीसी, गुवाहाटी के कमांडिंग ऑफिसर ने आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सराइघाट में होने वाले नौसेना के जेटी पर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनसीसी एनईआर के गणतंत्र दिवस परेड दल के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं और उनसे मिलने का वादा किया।