फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma: असम CM बोले- भारत में कई 'हुसैन ओबामा', उनका ध्यान रखना प्राथमिकता; NCP ने किया पलटवार

Fri, 23 Jun 2023 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/मुंबई

सार

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा, भारत में कई हुसैन ओबामा हैं और उनकी प्राथमिकता उनसे निपटने की है। वाशिंगटन जाने पर विचार करने की बजाय असम पुलिस अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार काम करेगी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या असम पुलिस भारत में अल्पसंख्यकों की असुरक्षा पर उनकी टिप्पणी पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गिरफ्तार करेगी, एक पत्रकार की ओर से ट्विटर पर की गई इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा, भारत में कई हुसैन ओबामा हैं और उनकी प्राथमिकता उनसे निपटने की है। वाशिंगटन जाने पर विचार करने की बजाय असम पुलिस अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार काम करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्रकार ने लिखा था कि क्या भावनाओं को आहत करने के लिए ओबामा के खिलाफ गुवाहाटी में अभी तक एफआईआर दर्ज की गई है? क्या असम पुलिस ओबामा को गिरफ्तार करने वाशिंगटन जा रही है? यह ट्वीट टिप्पणियों को लेकर विपक्षी नेताओं के खिलाफ असम और देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज की जा रही एफआईआर का जिक्र कर रही थी।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पलटवार करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का हुसैन ओबामा का बयान अरुचिकर है और प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान को कमजोर करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। सरमा को माफी मांगनी चाहिए ताकि दुनिया प्रधानमंत्री पर विश्वास करे।
 

राकांपा के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, 'या तो उन्होंने (सरमा ने) अमेरिका में दिए गए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बयान को नहीं सुना, या वह अपमानजनक रूप से उनकी बातों की अवहेलना कर रहे हैं। मोदी ने कहा था कि भारत में जाति, पंथ, धर्म, लिंग की परवाह किए बिना भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है।' उन्होंने कहा, 'यह एक संदेश है जिसका भाजपा और भाजपा के मुख्यमंत्रियों सहित उसके कार्यकर्ताओं को पालन करना चाहिए । अन्यथा, अमेरिका में हमारे प्रधानमंत्री ने जो कहा, उस पर दुनिया विश्वास नहीं करेगी।'
 
विज्ञापन

राकांपा प्रवक्ता ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के बयान ने ओबामा का भी अपमान किया जो दुनिया के बेहतरीन नेताओं में से एक हैं और जिन्हें मोदी ने 'करीबी मित्र' बताया है। उन्होंने कहा, अब भाजपा के मुख्यमंत्री सरमा को माफी मांगनी चाहिए ताकि दुनिया को विश्वास हो सके कि मोदी जी ने जो कहा वह सच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें