फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में फंसे असम के मुख्यमंत्री: राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज, तेलंगाना कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 16 Feb 2022 12:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुश्किल में फंसे असम के सीएम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की जुबली हिल्स पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला तेलंगाना कांग्रेस के द्वारा दर्ज करवाया गया है। इतना ही नहीं तेलंगाना कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ राज्य के सभी पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। तेलंगाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, 11 फरवरी को उत्तराखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए, हिमंता बिस्वा सरमा ने सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। रैली के दौरान पूछा था कि क्या भाजपा ने कभी उन्हें 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे' होने का सबूत मांगा था। 

विज्ञापन


यह मातृत्व का अपमान: तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी गांधी परिवार या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, बल्कि मातृत्व का अपमान है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कल तेलंगाना के सभी 709 पुलिस थानों में सरमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

राहुल गांधी आधुनिक समय के जिन्ना: सरमा
बता दें कि बीते शनिवार को उत्तराखंड की रैली में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि कांग्रेस नेता की भाषा 1947 से पहले मुहम्मद अली जिन्ना के समान है। वह एक तरह से आधुनिक समय के जिन्ना हैं। लगता है जिन्ना की आत्मा उनमें घुस गई है। इसके अलावा उन्होंने सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। रैली के दौरान पूछा था कि क्या भाजपा ने कभी उन्हें 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे' होने का सबूत मांगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें