फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh bachchan security: बॉलीवुड के शहंशाह को सुरक्षा मुहैया कराने वाला मुंबई पुलिस का सिपाही निलंबित, सामने आई यह बड़ी वजह

Wed, 16 Feb 2022 11:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सिपाही जितेंद्र शिंदे की वार्षिक कमाई 1.5 करोड़ रुपये है। यह सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। शिंदे 2015 से अगस्त 2021 तक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात रहे हैं। अमिताभ बच्चन को 'X' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है जिसके तहत चार पुलिस कांस्टेबल उन्हें दो पालियों में सुरक्षा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सुरक्षा मुहैया कराने वाले मुंबई पुलिस के सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई सेवा नियमों के उल्लंघन को लेकर हुई है। मुंबई पुलिस ने एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे को निलंबित करने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। 

विज्ञापन


2015 से अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में थे तैनात
मिली जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र शिंदे 2015 से अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन अगस्त 2021 में उन पर आय से ज्यादा सम्पत्ति का मामला सामने आने के बाद, अभिनेता की सुरक्षा से हटा लिया गया था। इसके बाद से वह मुंबई के डीबी मार पुलिस स्टेशन में तैनात थे। इसके अलावा शिंदे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताए बिना कम से कम चार बार दुबई और सिंगापुर की यात्रा की थी। यह सेवा नियमों का उल्लंघन है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवा नियमों के अनुसार उन्हें विदेश यात्रा के लिए अपने वरिष्ठों से अनुमति लेनी चाहिए थी।

शिंदे की पत्नी के नाम पर सुरक्षा एजेंसी 
अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने अपनी पत्नी के नाम पर एक सुरक्षा एजेंसी भी खोल रखी है। जो बच्चन परिवार को सुरक्षा मुहैया करा रही थी, लेकिन फीस का लेनदेन उनके बैंक खातों में होता है। जबकि यह उनकी पत्नी के बैंक खातों में होना चाहिए था। अधिकारी के मुताबिक, शिंदे ने कुछ संपत्तियां भी खरीदी थीं। अधिकारी ने बताया कि शिंदे को निलंबित करने के बाद, मुंबई पुलिस आयुक्त ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण) दिलीप सावंत की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें