Assam: पुलिस के मुताबिक, विधायक निजामुद्दीन ने मंगलवार रात करीब 2 बजे पांचग्राम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काटाखाल आउटपोस्ट घर में घुसकर एक नागरिक के साथ मारपीट की। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसने लगभग 20 समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोकने की कोशिश की।
पुलिस आउटपोस्ट के अंदर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक निजामुद्दीन चौधरी को गिरफ्तार किया है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अताउर रहमान लस्कर की शिकायत पर पहले विधायक को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, विधायक निजामुद्दीन ने मंगलवार रात करीब 2 बजे पांचग्राम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काटाखाल आउटपोस्ट घर में घुसकर एक नागरिक के साथ मारपीट की। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसने लगभग 20 समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोकने की कोशिश की।
इसके अलावा उन्होंने कथित रूप से एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी ओर विधायक निजामुद्दीन चौधरी ने कहा है कि वे राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं। लंबे समय से जिले में चल रही सुपारी सिंडिकेट के खिलाफ विरोध करने के कारण उनको साजिशन गिरफ्तार किया गया है।