केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी सांसद हंसराज हंस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यूसीसी के मुद्दे पर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया है। लॉ कमीशन ने भी कहा है कि उन्हें प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवादित टिप्पणी करने की बजाय लोगों को प्रतीक्षा करनी चाहिए।
कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले केंद्रीय योजनाओं को जारी करने में भी भारी भ्रष्टाचार होता था, योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने में देरी होती थी, लेकिन अब लोगों को सभी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ बिना किसी भेदभाव के मिलता है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत अब तक 4.5 करोड़ आवास बनाये जा चुके हैं।
कश्मीर जाने में अब डर नहीं लगता: हंसराज हंस
भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह कोरोना काल में देश और पूरी दुनिया की सेवा की है, वह अपने आप में एक मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि एक सूफी गायक होते हुए भी पहले उन्हें कश्मीर जाने में डर लगता था, लेकिन केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 की समाप्ति कर जम्मू कश्मीर का माहौल शांत कर दिया है। अब उन्हें कश्मीर में जाने में डर नहीं लगता।