फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: बिश्वनाथ घाट बना सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, सीएम हिमंत ने दी बधाई, कहा- ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 22 Sep 2023 02:20 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम के लोगों के लिए खुशखबरी है, यहां के बिश्वनाथ चरियाली शहर से दक्षिण की ओर स्थित बिश्वनाथ घाट को पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है। 
विज्ञापन
Biswanath Ghat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के लोगों के लिए 22 सितंबर 2023 का दिन बहुत खास है और हो भी क्यों ना क्योंकि शुक्रवार को यहां के बिश्वनाथ चरियाली शहर से दक्षिण की ओर स्थित बिश्वनाथ घाट को पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है। ऐसे में सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए यह गर्व के क्षण हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा करते हुए लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिस्वानाथ घाट को पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 के रूप में चुना गया है।  सीएम ने आगे बताया कि 31 राज्यों और 791 आवेदनों में से बिश्वनाथ घाट का चयन राज्य सरकार द्वारा असम में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए बड़े प्रयासों को दर्शाता है। 

जान लें इतिहास
बता दें कि यह घाट विशाल ब्रह्मपुत्र के तट पर स्थित है। इसका नाम  प्राचीन बिश्वनाथ मंदिर के नाम पर रखा गया है। इसे गुप्तों के स्वर्णिम शासन के दौरान काशी की तुलना में गुप्त काशी भी कहा जाता है। घाट पर विभिन्न देवताओं के मंदिरों का समूह है। एक शिव मंदिर ब्रह्मपुत्र के साथ बृहदंगा (बुरीगोंगा) नदी के संगम पर स्थित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें