फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम विस चुनाव 2021: निर्वाचन अधिकारी ने जब्त की 1.1 करोड़ की शराब, 2.72 करोड़ नकद भी बरामद

Mon, 08 Mar 2021 12:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक कुल 2.72 करोड़ रुपये नकद और 1.1 करोड़ रुपये की शराब जब्त की जा चुकी है। एक निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि इस दौरान विभिन्न जिलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 23 शिकायतें भी मिली हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यभर में पुलिस, उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें नकद राशि, कीमती वस्तुओं, शराब और प्रतिबंधित सामग्रियों की संदेहास्पद आवाजाही पर निकटता से नजर रख रही हैं, ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोका जा सके और राज्य में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने असम की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों तीताबोर, धकुअखाना और नौबिखा के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इन सीटों पर 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होना है। 
विज्ञापन


बता दें असम में तीन चरणों मे विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 47 सीटों के लिए मतदान होगा। कांग्रेस ने शनिवार को इन 47 में से 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। कांग्रेस ने तीताबोर सीट से भास्करज्योति बरुआ को टिकट दिया है। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई ने पिछली बार इस सीट से चुनाव जीता था, जिनका गत वर्ष 23 नवंबर को निधन हो गया।

नौबिखा सीट से पूर्व मंत्री भरत चंद्र नराह को टिकट दिया गया है, जबकि धकुअखाना से पद्म लोचन दोले को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बोकाखाड, ढींग, तिनसुकिया और बेहाली सीट अपने गठबंधन साझेदारों के लिये छोड़ दी हैं।

कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिये छह दलों के साथ महागठबंधन किया है, जिनमें एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 27 मार्च को, दूसरे चरण में एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें