फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: दिमा हसाओ में उग्रवादियों से मुठभेड़, असम पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में तीन उग्रवादी ढेर

Tue, 29 Apr 2025 07:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के दिमा हसाओ जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन उग्रवादी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिस दौरान हथियारबंद उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस और असम राइफल्स ने शनिवार शाम से चलाए जा रहे एक बड़े सर्च ऑपरेशन में तीन उग्रवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ रविवार सुबह हुई जब सुरक्षा बलों की टीम को लगभग 60 घंटे की तलाशी के बाद हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह दिखाई दिया। यह मुठभेड़ एन. कुबिन और हेरा किलो इलाके के बीच हुई।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
असम पुलिस के सीपीआरओ राजीब सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई उस सूचना के आधार पर शुरू की गई थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ सशस्त्र उग्रवादी, जिन्होंने एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को रंगदारी की चिट्ठी दी थी, दिमा हसाओ जिले के कुछ इलाकों में छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: PM मोदी की शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक, NSA, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे मौजूद
विज्ञापन


इन इलाकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
इन उग्रवादियों के छिपने की जानकारी हेरा किलो, एन. कुबिन, प. कुबिन, बरोचानाम, मिचिदुई, डोएरिंग और चाइकाम जैसे इलाकों से मिली थी, जो हाफलोंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते हैं। इसी सूचना के आधार पर असम पुलिस की विशेष इकाइयों और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
रविवार सुबह उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ खत्म होने के बाद इलाके की तलाशी ली गई, जिसमें तीन उग्रवादियों के शव बरामद हुए। उनके पास से दो एके-सीरीज की राइफलें और एक पिस्टल भी मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Protest against Waqf Act: 'कल रात 15 मिनट तक घर में लाइट बंद रखें..', ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील

इलाके में जारी रहेगा सुरक्षाबलों का ऑपरेशन
वहीं इस मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों के बारे में संदेह है कि वे एनएससीएन (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड) के किसी गुट से जुड़े हो सकते हैं। सुरक्षा बलों की तरफ से इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि यह ऑपरेशन आगे भी तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें