फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Accident: पिकनिक मनाने के दौरान गहरी खाई में गिरा मिनी ट्रक, दो की मौत, 13 लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Jan 2023 12:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैलाकांडी

सार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवकों का एक समूह पड़ोसी हैलाकांडी जिले के कतलीचेर्रा इलाके में पिकनिक मनाने गया था और लौटते समय उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के करीमगंज जिले में एक सड़क दुर्घटना में पिकनिक मनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक वाहन जो कि पिकनिक पार्टी से लौट रही थी वह शनिवार शाम राताबाड़ी इलाके में एक खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।  

विज्ञापन

 
कतलीचेर्रा इलाके में पिकनिक मनाने गया था युवकों का समूह
पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवकों का एक समूह पड़ोसी हैलाकांडी जिले के कतलीचेर्रा इलाके में पिकनिक मनाने गया था और लौटते समय उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान आफताब उद्दीन लस्कर और विश्वजीत लोहार के रूप में हुई है।

घायलों को एसएमसीएच अस्पताल में किया गया रेफर
अधिकारी ने कहा कि घायलों को पहले कटलीचेरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि पास के राताबाड़ी पुलिस थाने की एक पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें