फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान : यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, ओवैसी ने की घोषणा

Sun, 27 Jun 2021 06:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का गठबंधन केवल ओम प्रकाश राजभर की पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की रविवार को घोषणा की।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वे लोग ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पार्टियों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे ।
विज्ञापन


हैदराबाद के सांसद ने हिंदी में ट्वीट कर घोषणा की कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बता दें कि ओवैसी आम तौर पर अंग्रेजी में सोशल मीडिया पर संदेश देते हैं।

ओवैसी ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के संबंध में हमने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हम ओपी राजभर साहब 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं। हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार विधानासभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर उसे जीत मिली थी।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें