फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा बोले : गैर राजनीतिक मंच रहा है ‘मन की बात’, जन सरोकार के मुद्दों पर चर्चा करते हैं प्रधानमंत्री

Sun, 27 Jun 2021 06:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नड्डा ने पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर स्थित एक सामुदायिक केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ‘मन की बात’ की 78वीं कड़ी में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मन की बात की विशेषता यह है कि यह गैर राजनीतिक मंच रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि आकाशवाणी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पूरी तरह से गैर राजनीतिक मंच रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी इसका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन


नड्डा ने पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर स्थित एक सामुदायिक केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ‘मन की बात’ की 78वीं कड़ी में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मन की बात की विशेषता यह है कि यह गैर राजनीतिक मंच रहा है। इतने संस्करण हो गए लेकिन एक बार भी प्रधानमंत्री ने कोई राजनीतिक बातचीत इस मंच से नहीं की।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मंच पर हमेशा राजनीतिक विषयों से गुरेज किया और खेल, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा, परीक्षा सहित दूर-सुदूर गांवों में चल रहे नए-नए कार्यक्रमों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात में बहुत सारे विषय हमें सुनने को मिलते हैं और उनकी जानकारियां मिलती हैं, जिससे हमारा ज्ञानवर्धन भी होता है। इसके जरिए वह समाज के हर वर्ग को एक दृष्टि देने का प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर महीने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद बूथ स्तरीय बैठक करें। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री द्वारा हम सभी का सामूहिक ज्ञानवर्धन भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें