बीते दिनों राजस्थान के दौरे पर गए असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश में अगले दो महीनों के अंदर अपनी पार्टी एआईएमआईएम की इकाई की शुरूआत करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हमारा ध्यान पार्टी को यहां लाना और उसके आधार को मजबूत करना है। हम पूरी तैयारी के साथ इसे लेकर काम करेंगे। ओवैसी ने कहा था कहा कि हमारी कोशिश प्रदेश के मुसलमान अल्पसंख्यकों को एक मजबूत आवाज और राजनीतिक मंच प्रदान करना है।