फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन खान ड्रग केस: अचित कुमार को भी मिली जमानत, कोर्ट ने कहा सिर्फ व्हाट्सएप चैट से साबित नहीं होगा कि उसने ही ड्रग सप्लाई की

Mon, 01 Nov 2021 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोर्ट ने कहा है कि जो पंचनामा दाखिल किया गया, वह मौके पर नहीं भरा गया है। इससे उसमें दिखाई गई वसूली पर संदेह है। आदेश में कहा गया है कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट से यह साबित नहीं होता कि अचित कुमार ने ही ड्रग की सप्लाई की थी। 
 
विज्ञापन
आर्यन खान। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन खान ड्रग मामले में जेल में बंद अचित कुमार को भी जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने अचित कुमार को बेल देते हुए कहा कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट के आधार पर यह नहीं तय किया जा सकता कि अचित ने ही आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को ड्रग की सप्लाई की थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश वीवी पाटिल ने कहा कि एनसीबी को अचित के खिलाफ पर्याप्त सबूत लाने होंगे। मौजूदा समय में जो भी साक्ष्य हैं वह पर्याप्त नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल, एनसीबी ने अचित कुमार को एक ड्रग पेडलर के रूप में कोर्ट में पेश किया था। एनसीबी का तर्क था कि अचित ने ही बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे आर्यन खान व उनके दोस्त को ड्रग उपलब्ध कराया था। हालांकि, एनसीबी कोर्ट में पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी। 

अदालत ने अपने विस्तृत आदेश में कहा है कि अचित कुमार के खिलाफ सिर्फ व्हाट्सएप चैट सबूत के तौर पर प्रस्तुत की गई। इसके अलावा ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया गया, जिससे साबित हो कि अचित भी इस गतिविधि में शामिल थे। इसलिए केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर यह पता नहीं चल सकता है कि अचित कुमार आर्यन व अरबाज को ड्रग सप्लाई करता था। 
विज्ञापन


संदिग्ध है पंचनामा 
एनसीबी की ओर से दाखिल किए गए पंचनामे पर भी अदालत ने सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि पंचनामा गढ़ा गया है। यह मौके पर तैयार नहीं कया गया है। इसलिए इसमें दिखाई गई वसूली संदिग्ध है, जिस कारण पंचनामा पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। 

आर्यन खान समेत अन्य को भी मिल चुकी है जमानत 
मुंबई क्रूज ड्रग केस में आर्यन खान समेत अन्य लोगों को भी जमानत मिल चुकी है। सभी को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। हालांकि, आर्यन खान को सशर्त जमानत दी गई है, उनका पासपोर्ट भी जब्त किया गया है, जिससे कि वह विदेश न जा सकें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें