फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलने के लिए मांगा समय, दे सकते हैं इस्तीफा

Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

अभी जिन चेहरों को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, उनमें दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से 17 सितंबर को मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि 17 सितंबर को उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके पहले 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर इस्तीफे के मुद्दे और इसके असर को लेकर विस्तृत चर्चा की। 16 सितंबर की शाम को ही आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में केजरीवाल के इस्तीफे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सबकी सहमति लिए जाने की चर्चा है। 
विज्ञापन


अभी जिन चेहरों को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, उनमें दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सबसे आगे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी किसी दलित चेहरे को आगे कर दलित मतदाताओं के बीच अपनी पैठ को ज्यादा मजबूत करने का काम कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो पार्टी अपने किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ा सकती है। ऐसे चेहरों में कुलदीप कुमार सहित कई नाम शामिल हैं। 

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को केवल शराब घोटाले से लोगों का ध्या्न भटकाने की साजिश बताया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपना चेहरा बदलकर एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को कमजोर करना चाहती है, लेकिन दस साल के उनके शासन से जनता परेशान हो चुकी है और यही कारण है कि लोग अब दिल्ली में सरकार बदलने के लिए जल्द से जल्द चुनाव चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें