दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों की मांगों को लेकर अनशन कर रहे किसान नेता रामपाल जाट का अनशन तुडवाया। आप संयोजक केजरीवाल ने रामपाल से अनुरोध कर अनशन खत्म कराया। उन्होने आरोप लगाया कि अंधी-बहरी बीजेपी सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखना चाहिए।
रामपाल जाट 23 अक्तूबर से किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे। रामपाल जाट ने कहा था कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को ठगा जा रहा है। सरकार के द्वारा घोषित दर से किसानों को घाटा हो रहा है। इससे पहले जाट भाजपा में थे लेकिन हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।