फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Manifesto: अरुणाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में इन बड़ी बातों पर फोकस, एक क्लिक में जानें

Tue, 02 Apr 2024 06:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

Congress Manifesto: अरुणाचल प्रदश के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरियों, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर लिया है। मंगलवार को जारी किए गए घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरियों का वादा समेत स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी ने घोषणापत्र को जारी करते हुए कहा कि इसे लोगों के विचारों, राय और शिकायतों पर गौर करने के बाद तैयार किया गया है।

विज्ञापन


घोषणापत्र की बड़ी बातें 

  • घोषणापत्र जारी करने के बाद तुकी ने कहा कि हम राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के एपीएसटी छात्रों को अनिवार्य वजीफा प्रदान करेंगे। 
  • इसके अलावा छात्रों के वजीफे में वृद्धि, निजी संस्थानों में फीस का विनियमन और सर्व शिक्षा अभियान शिक्षकों को नियमित किया जाएगा।
  • कांग्रेस ने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में लौटती है तो सभी सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों और डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएंगे। 
  • घोषणापत्र में संविदा नर्सिंग स्टाफ को एक साल के भीतर नियमित करने की बात कही गई है। 
  • हर जिला मुख्यालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना की जाएगी। 
  • घोषणापत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में बढ़ोतरी की भी बात कही गई है। 
  • इसके अलावा संविदा और आकस्मिक कर्मचारियों को नियमित करना, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी भी घोषणापत्र में दी गई है।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए एक नया कानून बनाने पर जोर दिया गया है। 
  • घोषणापत्र में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन में वृद्धि और पंजीकृत किसानों को नकद प्रोत्साहन देने की बात भी कही गई है। 
  • किसानों को कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) 2006 को ईमानदारी से लागू करने का भी आश्वासन दिया गया है।

अरुणाचल प्रदेश में कब हैं चुनाव?
अरुणाचल प्रदेश में एक ही चरण में लोकसभा और  विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए 20 मार्च 2024 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 27 मार्च 2024 को नामांकन की आखिरी तारीख थी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 थी और राज्य में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 2 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी।

विज्ञापन


2019 में ऐसे रहे थे परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डाली जाए तो पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 41, जेडीयू को 7 , एनपीईपी को 5, कांग्रेस को 4, निर्दलीय को 2 और अन्य को 1 सीट मिली थी। वर्तमान में सूबे में भाजपा की सरकार है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पेमा खांडू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें