गोवा में एक नदी के पुल के टूटने की वजह से 50 लोग नदी में गिर गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक देर रात तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि अन्य पांच घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं राहत बचाव कार्य कर रही टीम ने दो शवों को बरामद कर लिया है। घटना गोवा के पुर्तगीज में जुआरी नदी के पुल पर हुई, पैदल चलने वाले पुल के टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ।
Goa footbridge collapse: 15 people rescued, five admitted to hospital
Read @ANI_news story| https://t.co/7knfbySLXz pic.twitter.com/6tugxlAI9Y
— ANI Digital (@ani_digital) May 18, 2017
मिली जानकारी के मुताबिक, पुल तब टूटा जब आपातकालीन सेवा कर्मियों द्वारा आत्महत्या के लिए नदी में कूदे एक शख्स को बचाया जा रहा था। उस दौरान आस-पास से आए 50 लोग पुल पर रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए इकठ्ठा हुए थे। उसी दौरान पुल टूट गया और लगभग 50 लोग नदी में गिर गए, घटना के बाद प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Goa: Around 50 people fell of Portuguese-era Zuari footbridge. Incident happened when police was rescuing a youth who jumped off the bridge. pic.twitter.com/ZtHJSJdsg2
— ANI (@ANI_news) May 18, 2017