फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का बड़ा फैसला: 1984 के बाद पहली बार बढ़ाया जेसीओ को मानद कमीशन का अनुपात

Fri, 13 Aug 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजादी के महापर्व के मौके पर सेना ने बड़ा फैसला किया है। सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारियों को सेवा के अंतिम साल में दिए जाने वाले मानद कमीशन का अनुपात बढ़ा दिया है। इससे ज्यादा जेसीओ को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। 

 
विज्ञापन
Indian Army installed 100 feet tall Tricolour in Gulmarg - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बड़ा फैसला किया है। सेवारत जूनियर कमीशंड अधिकारियों यानी जेसीओ को मानद कमीशन देने का अनुपात बढ़ा दिया है। 1984 के बाद पहली बार यह अनुपात बढ़ाया गया है। अब तक यह 12:1000 था, जिसे बढ़ाकर 15:1000 किया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सशस्त्र बलों में अनुकरणीय सेवा और योगदान के लिए सेवा के अंतिम वर्ष में हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सेवारत जेसीओ को मानद कमीशन दिया जाता है। 
सेना के अनुसार मानद लेफ्टिनेंट और मानद कैप्टन के मानद कमीशन का अनुपात 1984 से 12:1000 था। अब इसे रिक्तियों के अनुपात के आधार पर 15:1000 कर दिया गया है। इससे यह जूनियर कमीशंड अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति से पहले मानद कमीशंड अधिकारी बनने के ज्यादा अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें