फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Chief: 'पाकिस्तान तय करे वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का', सेना प्रमुख की PAK को चेतावनी

Sat, 16 May 2026 12:43 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का। सेना प्रमुख ने यह बयान बयान ऐसे समय में सामने आया जब देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बहुत सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचना जारी रखता है, तो उसे एक बड़ा फैसला लेना होगा। पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाना चाहता है।
विज्ञापन


क्या बोले सेना प्रमुख?
जनरल द्विवेदी ने यह बात नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान कही। उनसे सवाल पूछा गया था कि अगर पिछले साल के ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां दोबारा बनती हैं, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी। इसके जवाब में उन्होंने पाकिस्तान को यह सीधा और कड़ा संदेश दिया। सेना प्रमुख ने सीधे तौर पर कहा, 'अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उन्हें यह तय करना होगा कि वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता हैं या इतिहास का।'

सेना प्रमुख ने भारत के कड़े रुख को दोहराया
यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश और भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा हैं। जनरल द्विवेदी की यह संक्षिप्त टिप्पणी पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चेतावनी है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को एक बार फिर दोहराया है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से भड़के गिग वर्कर्स: पांच घंटे ठप रहेगी फूड डिलीवरी, पैसा बढ़ाने की मांग तेज
विज्ञापन


बाद दें कि, पिछले साल सात मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई थी। यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले की कोशिश की थी। जोकि नाकाम रहे। भारत ने उन सभी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया।



दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच यह सैन्य संघर्ष लगभग 88 घंटों तक चला था। 10 मई की शाम को दोनों पक्षों के बीच एक आपसी समझ बनने के बाद यह संघर्ष रुका था। सेना प्रमुख के इस ताजा बयान ने साफ कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें