फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ का सेना को कड़ा संदेश- 'डोकलाम' जैसी हरकतें करता रहेगा चीन, तैयार रहें

Sun, 27 Aug 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को चीन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि चीन बॉर्डर पर यथास्थिति को बदलने में लगा हुआ है।इसलिए वह सीमा पर डोकलाम जैसी घटानाएं दोहराता रहेगा।  
विज्ञापन

  Recent stand-off in #Doklam plateau by China attempting to change status quo are issues that we need to be wary about:Army Chief Bipin Rawat pic.twitter.com/6wzjNcLgve — ANI (@ANI) August 27, 2017
I think such kind of incidents are likely to increase in the future: Army Chief Bipin Rawat #Doklam— ANI (@ANI) August 27, 2017


उन्होंने बताया कि चीनी सेना के साथ फ्लैग मीटिंग के दौरान हमने ये बात कही कि दोनों पक्षों को 16 जून से पहले की वाली स्थिति में चले जाना चाहिए, लेकिन सेना की कोशिश के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए अब इसे राजनैतिक और राजनयिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 पढ़ें: चीन की सेना में भर्ती होने के लिए अजीब शर्तें जारी, जानकर हो जाएंगे हैरान

बता दें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में जनरल बी सी जोशी स्मृति व्याख्यान में 'मौजूदा भू-सामरिक स्थिति में भारत की चुनौतियां विषय पर' लेक्चर देत रहे थे। 

रावत ने कहा कि भले ही यह विवाद हल हो जाए लेकिन हमें ऐसा नहीं लगाता चीन आगे ऐसा नहीं करेगा। सीमा पर चीन की ओर से हुई घुसपैठ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चीन की ओर से ऐसी घटनाएं भविष्य में भी होती रहेंगे। हमारी सेना को इसके लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें