फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा को सम्मान: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पदक

Tue, 10 May 2022 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को आज परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति से परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करते सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे - फोटो : एएनआई (वीडियो स्क्रीनशॉट)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज यानी मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया। जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल को नए सेना प्रमुख का पद संभाला था। वह देश के 29वें सेना प्रमुख हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) को भी राष्ट्रपति कोविंद ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।

14 कॉर्प्स के पूर्व कमांडर और वर्तमान में सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल पी गोपालकृष्णन मेनन को राष्ट्रपति ने उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया। उन्हें यह पदक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष के दौरान उनकी भूमिका के लिए दिया गया। 
विज्ञापन


18 मद्रास रेजिमेंट के कैप्टन आशुतोष कुमार के अभिभावकों ने राष्ट्रपति से शौर्य चक्र प्राप्त किया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें