डीजीएमओ की प्रेस वार्ता में सैन्य अधिकारी एडमिरल एके भारती
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीआईबी
पड़ोसी के 40 सैनिक और 100 आतंकी ढेर
डीजीएमओ ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए। भारतीय सैन्य अधिकारी एयरमार्शल एके भारती ने उन ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी जिस पर भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए।
ये भी पढ़ें- Armed Forces Briefing: हमारे सभी पायलट सुरक्षित, नौसेना के निशाने पर था कराची; प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें
डीजीएमओ ले. जन. राजीव घई ने दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया, 100 से अधिक आतंकी ढेर
सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड कुख्यात आतंकी को भी खत्म कर दिया।
ये भी पढ़ें- Ceasefire LIVE: भारत का वार सांप के सिर पर, पीएम के इस निर्देश पर मिट्टी में मिलाए गए आतंकी, सूत्रों का दावा