फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 30 Apr 2019 06:55 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-शाह पर चुनाव आयोग ने नहीं लिया एक्शन तो सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, सुनवाई आज

विज्ञापन


कांग्रेसी सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन की कार्रवाई करने का निर्देश देने की गुहार की गई है। सुष्मिता का कहना है कि इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



जिंदा है आईएस का मुखिया बगदादी! पांच साल बाद सामने आया वीडियो

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबु बकर अल-बगदादी का नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह पांच साल बाद दिखा है। सोमवार को जेहादी संगठन आईएस ने यह प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब फिल्माया गया। ताजा वीडियो में बगदादी बगूज की लड़ाई खत्म होने और मारे गए आईएस लड़ाकों की मौत के बदले की बात कह रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



पुलवामा हमले के बाद मसूद पर प्रतिबंध को सशर्त राजी हुआ पाकिस्तान

पुलवामा हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत की कोशिशों के बीच पाकिस्तान भी आखिरकार मसूद पर प्रतिबंध लगाने को राजी हो गया है। लेकिन साथ ही उसने एक शर्त भी रख दी है।

पढ़ें पूरी खबर..


भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने फिर की सौ फीसदी पैसे लौटाने की पेशकश

देश छोड़ चुके भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों के सौ फीसदी पैसे लौटाने की पेशकश की है। लंदन में रह रहे माल्या पर भारत प्रत्यर्पण की तलवार लटक रही है। उसने प्रत्यर्पण के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

पढ़ें पूरी खबर..


42 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया, गर्मी ने एक बार फिर आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी की तपिश के कारण एक बार फिर पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस तरह से गर्मी ने एक बार फिर 29 अप्रैल का बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री रहा। पालम केंद्र पर तापमान सर्वाधिक 43.4 डिग्री, जबकि आया नगर में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पढ़ें पूरी खबर..
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें