अक्षय कुमार ने किए प्रधानमंत्री मोदी से कुछ ऐसे सवाल, आज सुबह 9 बजे होगा प्रसारण
बीती 21 अप्रैल को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ट्वीट साझा किए थे, जिसके बाद से ट्विटर पर मौजूद लोगों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा था। अक्षय ने ट्वीट में लिखा था 'एक ऐसी शख्सियत से रूबरू हुआ और कुछ ऐसा किया जो मैंने कभी नहीं किया, हम दोनों ही उत्साहित थे और नर्वस भी।' इतना लिखने के बाद अभिनेता ने लोगों से अपडेट्स का इंतजार करने को कहा। अक्षय ने लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल में लोगों में इन ट्वीट से खलबली पैदा कर दी थी।
पढ़ें पूरी खबर..
राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी में करेंगे जनसभा को संबोधित, सिंधिया भी होंगे साथ
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
उदित राज भाजपा छोड़ने पर आज लेंगे फैसला, बोले- प्रदर्शन करने की चुकानी पड़ रही कीमत
उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर उम्मीदवार तय करने को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामे के बाद मंगलवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पार्टी का फैसला आने के बाद इस सीट से सांसद डॉ. उदित राज ने आरोप लगाया कि हाईकमान उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर रही है। हालांकि इसका फैसला वे बुधवार को सार्वजनिक करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
हमीरपुर के राठ में आज जनसभा संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में जोश
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार (आज) को हमीरपुर राठ के के बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी की टीम ने मंगलवार से ही डेरा डाल लिया है।
पढ़ें पूरी खबर..
पूर्व सांसद अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट का झटका, सीबीआई जांच का दिया आदेश
पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एक व्यापारी के कथित अपहरण और उसे प्रताड़ित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश की नैनी जेल लाए गए अतीक अहमद को अब गुजरात की जेल में भेज दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर..