फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन कोरोना संक्रमित, विशेष विमान से हैदराबाद लाया गया, अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Nov 2021 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआइजी अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, राज्यपाल 15 नवंबर को संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें बुधवार को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि राज्यपाल की जांच एक विशेषज्ञों वाली टीम ने किया। टीम उनकी सेहत पर कड़ी निगरानी रख रही है।

विज्ञापन


वहीं, प्रेस सचिव ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले सप्ताह नई दिल्ली से लौटने के बाद हरिचंदन को खांसी-जुकाम की शिकायत हुई। इसके बाद एहतियात के तौर पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई। इसमें वे संक्रमित पाए गए। उन्हें बुधवार सुबह विशेष विमान से हैदराबाद ले जाया गया और एआईजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने हरिचंदन का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। ओडिशा के दिग्गज भाजपा नेता ने 24 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। एआइजी अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, राज्यपाल 15 नवंबर को संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें