फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कूड़ा डालने वाले को लगाई थी डांट, युवक ने दिया ये जवाब

Mon, 18 Jun 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर विराट कोहली ने शनिवार को ट्विटर पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें अनुष्का अपनी गाड़ी के बगल से गुजर रही एक अन्य गाड़ी में बैठे शख्स को सड़क पर कूड़ा डालने के लिए मना कर रही थीं। इस वीडियो को एक घंटे में 2 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा। जिस आदमी को अनुष्का ने कूड़ा डालने पर लताड़ लगाई थी उसने अब फेसबुक पोस्ट के जरिए उन पर पर हमला किया है।

विज्ञापन


अरहान शर्मा नामक शख्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'इस पोस्ट के जरिए मैं कोई फायदा नहीं उठाना चाहता। मेरी लापरवाही के कारण जो हुआ, वह डरावना है। मैंने लापरवाही से छोटा सा प्लास्टिक का टुकड़ा कार से बाहर फेंक दिया था। तभी पास से गुजरती हुई अनुष्का शर्मा ने अपनी खिड़की का शीशा उतारकर मुझ पर सड़क के किनारे खड़े पागल आदमी की तरह चिल्लाना शुरू कर दिया।

उसने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि 'हालांकि मैं अपनी लापरवाही के लिए क्षमा चाहता हूं। श्री मति अनुष्का शर्मा कोहली यदि आपके संवाद में थोड़ी विनम्रता और शिष्टाचार आ जाए तो आप छोटी स्टार नहीं बन जाएंगी। यहां हर प्रकार की तहजीब और स्वच्छता है.. मैखिक शिष्टाचार भी उनमें से एक है।' 
विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो शेयर करते वक्त ये लिखा था विराट कोहली ने

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अनुष्का अपनी गाड़ी के बगल से गुजर रही एक अन्य गाड़ी को रोकने का इशारा करती हैं। गाड़ी रुकने के बाद वह उसकी पिछली सीट पर बैठे शख्स को नैतिकता का पढ़ाती हैं। अनुष्का कहती हैं, आप सड़क पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं? इस पर कार में बैठा शख्स कुछ कहता है। अनुष्का फिर कहती हैं, 'हां आप सड़क पर प्लास्टिक क्यों फेंक रहे हैं? सावधान रहें, आप सड़कों पर चारों ओर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते हैं, कूड़ेदान का इस्तेमाल करें।'
 


ये वीडियो विराट कोहली ने शनिवार को ट्वीट किया था। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, 'इन लोगों को कूड़ा फेंकते हुए देखा और उन्हें सही से समझा दिया। सफर एक लक्जरी कार में कर रहे हैं और दिमाग चरने गया है। ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? अगर इस तरह कुछ गलत होता हुआ देखें तो ऐसे ही सबस सिखाएं और जागरुकता फैलाएं।' विराट कोहली ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि 'बहुत सारे लोग इस तरह कुछ करने के लिए साहस नहीं रखते हैं, इसे मजाकिया समझते हैं। आजकल लोगों के लिए हर चीज मीम कमेंट हैं। शर्म की बात है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें