फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Variant: 'जिन्हें टीका नहीं लगा उनका हर हाल में हो टीकाकरण', जानिए कोरोना की तीसरी लहर पर एक्सपर्ट की राय

Fri, 03 Dec 2021 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर शुक्रवार को सीएसआईआर के अनुराग अग्रवाल ने बात की। उन्होंने टीकाकरण पर जोर दिया और कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की बूस्टर खुराक दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक अनुराग अग्रवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि इस समय अच्छी प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग हाइब्रिड इम्युनिटी वाले हैं। देश की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा इस श्रेणी में आता है। अग्रवाल ने कहा कि अगर हम कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखें तो इसमें सभी वो बाते मिलती हैं जो इसे ऐसा वैरिएंट बनाती हैं जो तीसरी लहर ला सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर हम जो भी डाटा देख रहे हैं उससे पता चलता है कि इसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से बचने की बहुत बड़ी खासियत है। अग्रवाल ने कहा कि देश के एक हिस्सा अभी भी टीके की पहली खुराक से बचा हुआ है, हमें उनका हर हाल में टीकाकरण करना होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनको कोरोना रोधी टीके की बूस्टर खुराक दी जानी चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में संक्रमण का खतरा हमेशा रहा है। भारत के आंकड़े प्रदर्शित करते हैं कि बच्चे लगभग उसी दर से संक्रमित हुए हैं जिस दर से वयस्क लोग। उन्होंने कहा कि बच्चों में गंभीर बीमार पड़ने का खतरा कम ही रहेगा। तीसरी लहर को लेकर उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों की संख्या के हिसाब से यह निश्चित रूप से आएगी लेकिन स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर इसका असर कम ही रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें