फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 इलाज के लिए आइवरमेक्टिन दवा के इस्तेमाल की अनुमित नहीं - स्वास्थ्य मंत्रालय

Fri, 23 Oct 2020 08:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के इलाज के राष्ट्रीय चिकित्सक प्रबंध प्रोटोकॉल में आइवरमेक्टिन को शामिल ना करने का फैसला किया है। मंत्रालय का कहना है कि वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आइवरमेक्टिन दवा एंटी परजीवी ड्रग है।

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय का यह फैसला तब आया, जब कोविड-19 के लिए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय टास्क फोर्स और स्वास्थ्य मंत्रालय का साझा निगरानी समूह ने गुरुवार को एक बैठक की। इस बैठक में चर्चा का विषय रहा कि क्या कोरोना के इलाज के लिए एंटी परजीवी दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए या नहीं। 

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य इलाज के लिए इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब बैठक के बाद इस बात पर फैसला ले लिया गया है कि कोरोना के इलाज के लिए आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। दुनिया में हुए ट्रायल के बाद इस दवा के सुरक्षित और असरदार होने के सबूत नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई दवाओं के इस्तेमाल को हरी झंडी दी है, हालांकि इसमें कई शर्तों को शामिल किया जाता है। केंद्र सरकार पहले ही रेमडेसिविर दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दे चुकी है। हालांकि ये दवा कोरोना के गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए ही इस्तेमाल की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना से संक्रमित मरीज के शुरुआती इलाज में इस्तेमाल करने की अनुमित मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें