फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRAI: अनिल लाहोटी अगले ट्राई चीफ, कैबिनेट ने दी मंजूरी; रेलवे बोर्ड प्रमुख और CEO रहे हैं 1984 बैच के अधिकारी

Mon, 29 Jan 2024 09:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अनिल लाहोटी के रूप में नया चेयरमैन मिला है। लाहोटी ने ट्राई चीफ का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले कैबिनेट ने लाहोटी की नियुक्ति को मंजूरी दी।
विज्ञापन
TRAI - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल लाहोटी ट्राई चीफ के रूप में पदभार ग्रहण कर चुके हैं। केंद्रीय कैबिनेट से लाहोटी की नियुक्ति को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में पत्र जारी किया। रेलवे बोर्ड के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रह चुके लाहोटी 1984 बैच के अधिकारी रह चुके हैं। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IRSE) में 1984 बैच के अधिकारी लाहोटी की नियुक्ति को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति से मंजूरी मिली। 
विज्ञापन


ट्राई चीफ के कार्यकाल पर क्या बोली सरकार
नियुक्ति आदेश के संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि लाहोटी तीन साल के लिए ट्राई चीफ बनाए गए हैं। लाहोटी जिस दिन से पदभार ग्रहण करेंगे उस दिन से तीन साल या 65 साल की आयु तक ट्राई चीफ बने रहेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति सचिवालय ने बताया कि लाहोटी तीन साल, 65 साल की आयु होने तक या अगले आदेश तक; जो भी पहले हो अपने पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PMO और दूरसंचार मंत्रालय को भी दी गई सूचना
लाहोटी की नियुक्ति के संबंध में दूरसंचार मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल को भी सूचना भेजी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में निदेशक पद पर तैनात हृषिकेश अरविंद मोदक को भी पत्र भेजा जा चुका है। कैबनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव कविता सिंह को भी ट्राई चीफ लाहोटी की नियुक्ति संबंधी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें