फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Michaung: आपदा झेल रहे तमिलनाडु के लोगों में नेताओं के खिलाफ आक्रोश, दूध-पानी को तरसे रही जनता

Sat, 09 Dec 2023 07:28 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शुक्रवार को पेरम्बूर इलाके में लोगों को राहत सामग्री बांटी। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई भी चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे।  
विज्ञापन
तमिलनाडु में घरों के अंदर पहुंचा बारिश का पानी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग की तबाही का असर अब भी जारी है। आपदा से प्रभािवत लोगों का जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। जलभराव की वजह से लोग दूध, पानी जैसी बुनियादी चीजों को तरस रहे हैं। प्रभावित लोगों में राजनेताओं की उदासीनता को लेकर खासा आक्रोश है। उधर, वहीं, रेलवे ने राज्य में बारिश को देखते हुए शुक्रवार को दो ट्रेनें रद्द कर दीं।

विज्ञापन


चेन्नई के पट्टालम इलाके में एक स्थानीय निवासी ने काफी नाराजगी भरे स्वर में कहा, चुनाव के दौरान नेताओं को यहां वोट मांगने के लिए घुसने नहीं देंगे। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, हमने बिना पानी और दूध पिए तीन दिनों तक संघर्ष किया। वोट मांगने के लिए राजनेता यहां आते हैं। अब वे कहां गए? चूलैमेडु इलाके में लोग साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं। पांच दिन तक जलजमाव के बाद यहां कई पेड़ गिर गए हैं और चेन्नई निगम के अधिकारियों द्वारा अभी तक इन्हें साफ करने का कोई इंतजाम नहीं किया है। चूलैमेडु निवासी आनंदन ने कहा कि सरकार की ओर से कोई भी अधिकारी हमारी समस्या देखने-जानने नहीं आया।

इस बीच, चेन्नई के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शुक्रवार को पेरम्बूर इलाके में लोगों को राहत सामग्री बांटी। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई भी चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने भी शुक्रवार को अमरावती के प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन


सीएम स्टालिन ने एक महीने का वेतन राहत कोष में दिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बयान जारी करके कहा कि मिचौंग तूफान की आपदा से उबरने के लिए वह अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। साथ ही कहा कि सांसदों-विधायकों से भी राहत राशि जारी करने का अनुरोध कर रहे हैं। तमिलनाडु आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी चेन्नई में राहत प्रयासों को बढ़ाने के लिए आगे कदम बढ़ाया है। एक बयान के मुताबिक, एसोसिएशन ने अपने सदस्यों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देकर राज्य में जारी राहत कार्यों में सरकार की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

सीएम रेड्डी ने किया दौरा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने तिरुपति जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं, बापटला जिले में भी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और आवश्यक आपूर्ति समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें