फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: छात्रों की पढ़ाई में नहीं हुआ सुधार तो हेडमास्टर ने खुद को दी सजा, खुले मंच पर किया उठक-बैठक

Fri, 14 Mar 2025 09:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में छात्रों की पढ़ाई में सुधार ना होने पर हेडमास्टर ने खुद को सजा देकर छात्रों को सबक सिखाया। खुले मंच पर हेडमास्टर ने उन्होंने खुद को दोषी ठहराते हुए अपनी जिम्मेदारी के तहत उठक-बैठक करने की पेशकश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है...
विज्ञापन
छात्रों को सबक सिखाने के लिए हेडमास्टर ने किया उठक-बैठक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने हाल ही में एक अनोखी घटना से सभी को चौंका दिया। जहां विजयनगरम के जिला परिषद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक चिंता रमण ने छात्रों के खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता से परेशान होकर खुद को शारीरिक दंड दिया और इसे छात्रों के सामने किया। इस घटना का वीडोयो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इसमें प्रधानाध्यापक अपनी नाकामी को स्वीकार करते हुए उठक-बैठक करते हुए नजर आ रहें हैं।

विज्ञापन


छात्रों के सामने प्रधानाध्यापक ने की उठक-बैठक
वीडियो में प्रधानाध्यापक अपने छात्रों के एक समूह के सामने मंच पर खड़े हैं और कह रहे हैं कि वे अपने छात्रों की शैक्षणिक और अनुशासन संबंधी समस्याओं को सुधारने में असफल रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने खुद को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह अपने छात्रों को ठीक से पढ़ा नहीं पा रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी के तहत उठक-बैठक करने की पेशकश की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: किम के साथ संबंध पर बोले ट्रंप, कहा- उत्तर कोरिया के साथ अभी भी अच्छे रिश्ते; लेकिन परमाणु शक्ति...

छात्रों के सामने अपनी कान भी पकड़ी

विज्ञापन

इतना ही नहीं चिंता रमण ने छात्रों के सामने अपने कान पकड़कर 50 से ज्यादा उठक-बैठक की, जबकि बच्चे चौंककर यह सब देख रहे थे। साथ ही कुछ छात्र उन्हें मना भी कर रहे थे। इस घटना को लेकर राज्य मंत्री नारा लोकेश ने उनकी सराहना की और कहा कि बिना दंडित किए बच्चों को समझने और आत्म-अनुशासन सिखाने का तरीका अच्छा है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-US: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ग्रीनलैंड को अपना बनाएगा अमेरिका; इसमें नाटो प्रमुख निभा सकते हैं अहम भूमिका

ये भी देखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें