गुजरात में नशे में धुत शख्स ने अपने चार पहिया वाहन से कई गाड़ियों को कुचल दिया। इस दौरान उसकी चपेट में एक स्कूटी भी आई। दुर्घटना में एक की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, वडोदरा में एक चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार पहिया वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें- चेन्नई में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए; बढ़ते कर्ज की वजह से आत्महत्या की आशंका
क्या है मामला?
गुजरात के वडोदरा शहर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार से कानून की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 12.30 बजे मुक्तानंद चौराहे के पास करेलीबाग इलाके में हुई, जिसके बाद ड्राइवर रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि यह नशे में गाड़ी चलाने का मामला हो सकता है, क्योंकि घटनास्थल पर चौरसिया को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वह नशे में लग रहा था और कार से बाहर आने के बाद चिल्ला रहा था, 'एक और राउंड, एक और राउंड'। मृतक महिला की पहचान हेमाली पटेल के रूप में हुई है, जो दुर्घटना के समय अपनी स्कूटी चला रही थीं।
यह भी पढ़ें-
पांच साल की बच्ची की दे दी बलि, मां के सामने कुल्हाड़ी से काटा गला; मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ाया खून
मोमाया ने संवाददाताओं को बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला रक्षित चौरसिया एक लॉ स्टूडेंट है। वह यहां पीजी में रहता है। उन्होंने बताया, 'कार उसके दोस्त मीत चौहान की थी, जो सह-चालक की सीट पर बैठा था। रक्षित चौरसिया ने मुक्तानंद सर्किल की ओर जाते समय तेज रफ्तार से कार चलाई। इसके बाद वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।
अधिकारी ने कहा कि मीत चौहान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में चौहान कार से बाहर आता है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। वह दुर्घटना के लिए चौरसिया को दोषी ठहराना शुरू कर देता है। चौरसिया यह भी चिल्लाता है कि 'एक और राउंड? एक और राउंड?' वीडियो में चौरसिया को वहां खड़े लोगों से पिटते हुए भी दिखाया गया है। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें-
दो बच्चों की हत्या के बाद दंपति ने की आत्महत्या, हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना
मीडिया द्वारा एक्सेस किए गए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार दो स्कूटरों को टक्कर मारती है, लोगों को कुचलती है और उन्हें घसीटते हुए ले जाती है। डीसीपी ने कहा कि शुरुआती तौर पर कार की गति बहुत तेज थी। यह नशे में गाड़ी चलाने का मामला भी हो सकता है। हम यह पता लगाने के लिए उसका मेडिकल टेस्ट कराएंगे कि वह शराब के नशे में था या नहीं। उन्होंने कहा कि चौरसिया के पास ड्राइविंग लाइसेंस है।
सड़क हादसे में गई थी बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत
इससे पहले पिछले महीने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई थी। हादसे में पांच अन्य घायल भी हुए थे। पुलिस के मुताबिक, घटना हसन तालुक के हेग्गाडीहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर हुई। जिले के चूड़ा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक जेएन गमारा ने बताया था कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। बंगाल के पर्यटकों का एक समूह एक टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी वाहन एक डंपर से टकरा गया। वे दीव और गिर जैसी जगहों से यात्रा करके लौट रहे थे और दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी उड़ान थी। दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को उपचार के लिए जिले के सायला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।