आंध्र प्रदेश में नौ लोगों की शराब की जगह कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई है। यह घटना प्रकासम जिले में घटित हुई। मामले पर डीएसपी के प्रकाश राव ने कहा, 'तीन भिखारी, तीन रिक्शा चालक और तीन हमालिस (कुली) ने शराब की बजाय सैनिटाइटर का सेवन कर लिया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बाकी अन्य की नींद में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।'
प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ कौशल जिन्होंने कुरीचेडू मंडल मुख्यालय का दौरा किया, उन्होंने कहा कि मृतक पिछले कुछ दिनों से पानी और शीतल पेय के साथ सैनिटाइजर का सेवन कर रहे थे। एसपी ने कहा, 'हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने सैनिटाइजर को किसी अन्य विषाक्त पदार्थों के साथ मिलाया था।'
यह भी पढ़ें- सावधान! बाजार में बिक रहे हैं जानलेवा सैनिटाइजर, सूंघना भी पड़ सकता है भारी, ऐसे करें असली-नकली की पहचान